“सत्यसंकल्प समाधान फाउंडेशन”

गैर-लाभकारी संस्था है,जो समाज में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, कानूनी जागरूकता और जन-कल्याण के लिए समर्पित है। हम बेहतर समाज निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करते हैं।

सत्यमेव जयते..!

✅ प्रशासनिक पारदर्शिता: सरकार और जनता के बीच एक सेतु (Bridge) के रूप में कार्य करना, ताकि सरकारी योजनाओं और नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सही ढंग से पहुँच सके।

✅ कानूनी जागरूकता और सहायता: RTI (सूचना का अधिकार), कानूनी अधिकारों की जानकारी देना और समाज के वंचित वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान करना।

✅ भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज: जनहित में अवैध, अनियमित या मनमाने कृत्यों के खिलाफ सक्षम मंचों पर आवाज उठाना।

✅ सामाजिक उत्थान: पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण, महिला एवं बाल विकास, और युवाओं के लिए कौशल विकास (Skill Development) एवं रोजगार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करना।

✅ सामुदायिक कार्यक्रम: सामूहिक विवाह समारोह, स्वास्थ्य शिविर, और सामाजिक जागरूकता अभियानों का आयोजन करना।

✅ सशक्तिकरण: समाज के कमजोर, उपेक्षित और जरूरतमंद वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना।

समाज सेवा और पारदर्शिता के संकल्प के साथ, “सत्यसंकल्प समाधान फाउंडेशन” ​सत्यमेव जयते..!